एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली: बुराड़ी में फ्लैट देखने गई महिला से दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में फ्लैट देखने गई 30 वर्षीय एक महिला से प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली: बुराड़ी में फ्लैट देखने गई महिला से दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में फ्लैट देखने गई 30 वर्षीय एक महिला से प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रविवार को उसे एक खाली फ्लैट में ले गए जहां उन्होंने कथित तौर पर उसे पानी पिलाया जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया गया था।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के मुताबिक वह किराए पर रहने के लिए मकान ढूंढ़ रही थी और इसी सिलसिले में एक प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र चौधरी के संपर्क में आई।

पुलिस के बताया कि घर दिखाने के बहाने चौधरी और उसका दोस्त महिला को एक फ्लैट में ले गए जहां उन्होंने कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ पानी पिलाया।

शिकायत के मुताबिक पानी पीने के बाद महिला बेहोश हो गई और दोनों ने कथित तौर पर बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद बुराड़ी पुलिस थाना में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2023 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).