जरुरी जानकारी | दिल्ली के व्यापारियों ने एनडीएमसी की लाइसेंस फीस बढ़ाने के समय को लेकर उठाये सवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के कारण बाधित आर्थिक गतिविधियों के बीच नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने वर्ष 2021-22 के लिए लाइसेंसों के वार्षिक शुल्क में सात प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। इसमें होटल, रेस्तरां, कॉफी की दुकानें, ठहरने के घर और मिठाई की दुकानें शामिल हैं।

कोविड-19 के कारण बाधित आर्थिक गतिविधियों के बीच नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने वर्ष 2021-22 के लिए लाइसेंसों के वार्षिक शुल्क में सात प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। इसमें होटल, रेस्तरां, कॉफी की दुकानें, ठहरने के घर और मिठाई की दुकानें शामिल हैं।

दिल्ली के कनॉट प्लेस बाजार का प्रतिनिधित्व करने वाले नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा, ‘‘लाइसेंस शुल्क में वृद्धि का प्रतिशत कोई बहुत अधिक नहीं है लेकिन इसे बढ़ाने का समय बहुत गलत है। व्यापारी घाटे में चल रहे हैं और लॉकडाउन हटने के बाद भी कारोबार अभी पटरी पर नहीं आया है। महामारी के दौरान व्यापारियों को किसी भी तरह की छूट नहीं दी गई और उसके ऊपर अब एक अतिरिक्त खर्च लगा दिया गया है।’’

खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी कहा, ‘‘इस समय सरकार से और समर्थन की उम्मीद है। कर और उपयोगिता बिलों में कुछ छूट से उन व्यापारियों को राहत मिलेगी, जो एक वर्ष से अधिक समय से अपनी जेब से व्यवसाय चला रहे हैं। यह इस समय बहुत ही असंवेदनशील कदम है।’’

एनडीएमसी ने लाइसेंस शुल्क में सबसे अधिक बढ़ोतरी पांच सितारा होटलों के लिए की हैं। उन्हें पहले सालाना 61,200 रुपये देने होते थे लेकिन अब 65,484 रुपये देने होंगे।

बूचड़खानों, मछली और मुर्गी बेचने वालों के लिए वार्षिक लाइसेंस शुल्क को 1,200 रुपये से बढ़ाकर 1,284 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा 50 से ज्यादा सीट वाले कैफे और कॉफी शॉप के लिए लाइसेंस शुल्क 12,200 रुपये से बढ़ाकर 13,054 रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार 20 तक बिस्तरों वाले गेस्ट हाउस के लिये लाइसेंस फीस को 2,400 से बढ़ाकर 2,568 रुपये कर दिया गया है। वहीं 21 से 50 बिस्तरोंवाले गेस्ट हाउस के लिये 6,100 से बढ़ाकर 6,527 रुपये, 50 से 100 बिस्तरों वाले गेस्ट हाउस के लिये 12,200 रुपये के बजाय 13,054 रुपये और सौ से अधिक बिस्तरों वाले गेस्ट हाउस की वार्षिक लाइसेंस फीस 24,500 रुपये के बजाय अब 26,215 रुपये होगी।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका