देश की खबरें | दिल्ली: मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में दंपति समेत तीन गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस ने एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उसकी सास को कथित तौर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस ने एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उसकी सास को कथित तौर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान राज कुमार (38), उसकी पत्नी मरियम (25) और उसकी सास परवीन के रूप में हुई है।
पुलिस ने उनके पास से 80 लाख रुपये की कीमत की 378 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सात अक्टूबर को एक व्यक्ति के पास से 274 ग्राम हेरोइन जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी सफीकुल ने राज कुमार का नाम बताया जो कथित तौर पर उसे मादक पदार्थ मुहैया कराता था।
उन्होंने बताया कि एक टीम गठित कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ एनडीपीएस (स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम) के तहत आठ मामले दर्ज हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2024 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

