एजेंसी न्यूज

Delhi: सीलमपुर में हवाई फायरिंग के आरोप में तीन गिरफ्तार, कोई घायल नहीं

पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मारपीट के बाद हवा में गोली चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Delhi: सीलमपुर में हवाई फायरिंग के आरोप में तीन गिरफ्तार, कोई घायल नहीं
Representative Image (Photo: Pixabay)

नयी दिल्ली, नौ मई: पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मारपीट के बाद हवा में गोली चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजकर 8 मिनट पर उन्हें मारपीट और गोलीबारी की सूचना पीसीआर कॉल के जरिये मिली.  यह भी पढ़ें: Delhi: सीलमपुर इलाके में मामूली बात को लेकर फायरिंग करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय तिर्की ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि सीलमपुर के के-ब्लॉक में जान-पहचान के कुछ लोगों के बीच मारपीट हुई थी. झगड़ा शांत होने के बाद कुछ लोग मौके पर आए और हवा में गोलियां चलाईं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान सीलमपुर के रहने वाले आदिल (23), फैसल (23) और असगर (23) के रूप में हुई है. आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है.

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो हथियार भी जब्त किेए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2023 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).