देश की खबरें | दिल्ली: लड़की से छेड़छाड़ के विरोध पर नाबालिग ने युवक को चाकू घोंपा, छह पकड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सबोली खड्डा इलाके में लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग ने साथियों के साथ मिलकर युवक को कथित तौर पर चाकू घोंप दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार जून उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सबोली खड्डा इलाके में लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग ने साथियों के साथ मिलकर युवक को कथित तौर पर चाकू घोंप दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन नाबालिग को पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार यह वारदात एक जून को तब हुई जब पीड़ित सागर ने एक दोस्त के साथ उसकी (दोस्त की) बहन को परेशान कर रहे नाबालिग से इस सबंध में विरोध जताया।

इसके कुछ घंटों बाद सागर पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हर्ष विहार थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया और जांच के बाद तीन आरोपियों - सुल्तान (27), फैजान (19) और सोहेल (19) को गिरफ्तार किया गया तथा तीन किशोरों को भी पकड़ा गया।

पुलिस ने कहा कि हमले में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया और यह पता चला कि नाबालिगों में से एक ने सागर से कहासुनी के बाद हमले के लिए उकसाया था।

पुलिस ने बताया कि सुल्तान का उत्तर प्रदेश में आपराधिक इतिहास है, जबकि गिरफ्तार किए गए दो अन्य लोग पहले भी चोरी और जबरन वसूली के मामलों में शामिल रहे हैं। आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड