देश की खबरें | दिल्ली: न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस, आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 18 मई राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
मौसम विभाग ने राजधानी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 62 प्रतिशत दर्ज की गई।
आईएमडी के अनुसार, शनिवार को सुबह आठ बजे से लेकर रविवार को इसी समय के बीच करीब एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने बताया कि मध्य दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, महारानी बाग और मयूर विहार समेत कई इलाकों में बारिश हुई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 138 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

