Delhi Shocker: टीचर ने कक्षा 5 की छात्रा को कैंची से मारा, फिर पहली मंजिल से नीचे फेंका
दिल्ली में एक शिक्षिका ने पांचवीं कक्षा की छात्रा पर कथित तौर पर कैंची से हमला किया और फिर उसे स्कूल भवन की पहली मंजिल से नीचे फेंका दिया.पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि आरोपी शिक्षिका को हिरासत में ले लिया गया है.
मध्य दिल्ली: दिल्ली में एक शिक्षिका ने पांचवीं कक्षा की छात्रा पर कथित तौर पर कैंची से हमला किया और फिर उसे स्कूल भवन की पहली मंजिल से नीचे फेंका दिया. पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि आरोपी शिक्षिका को हिरासत में ले लिया गया है. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद मध्य दिल्ली के मॉडल बस्ती इलाके में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. अधिकारियों ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया.
एक शिक्षिका बीच में बचाने आई तो उन्हें भी चोटें पहुंचाई हैं। इसमें हम कार्रवाई कर रहे हैं। बच्ची की हालत अभी ठीक है। हमने शिक्षिका हिरासत में ले लिया है: श्वेता चौहान, DCP, मध्य दिल्ली pic.twitter.com/2SJCcOdzUL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2022
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी शिक्षिका की पहचान गीता देशवाल के रूप में हुई है जिसने छात्रा पर एक छोटी कैंची से हमला किया और फिर उसे पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया. उन्होंने कहा कि घायल छात्रा का इलाज हिंदू राव अस्पताल में किया जा रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. यह भी पढ़े: VIDEO: मोबाइल चोरी करते पकड़ा गया शख्स, दुकानदार ने दनादन जड़ दिए थप्पड़, वीडियो वायरल
पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आरोपी शिक्षिका को हिरासत में ले लिया गया है. दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर दिया है और आगे की जांच की जा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2022 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

