एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली : सराय काले खां के पास एक युवक को चाकू मारने के आरोप में टैक्सी चालक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणपूर्वी दिल्ली के सराय काले खां इलाके में मारपीट के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में 31 वर्षीय एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली : सराय काले खां के पास एक युवक को चाकू मारने के आरोप में टैक्सी चालक गिरफ्तार

नयी दिल्ली, नौ मई दक्षिणपूर्वी दिल्ली के सराय काले खां इलाके में मारपीट के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में 31 वर्षीय एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को सराय काले खां बस अड्डे के पास हुई थी और पुलिस को इसकी सूचना दोपहर करीब साढ़े चार बजे दी गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पता चला कि पास के रैन बसेरे में रहने वाले कुछ लोगों और एक टैक्सी चालक के बीच झगड़ा हुआ था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना से पहले दिन के वक्त तीन नाबालिग और पीड़ित आकाश (18) बंगला साहिब गुरुद्वारे से घर लौट रहे थे। वापस लौटते वक्त एक बच्चे का हाथ गलती से एक अज्ञात राहगीर को छू गया जिसके बाद राहगीर चिल्लाने लगा और बच्चे को गालियां देने लगा।

अधिकारी ने बताया कि रास्ते से गुजर रहे एक टैक्सी चालक ने लड़ाई में हस्तक्षेप किया और कुछ देर बाद अपनी कार की डिक्की से एक लकड़ी का डंडा निकाल कर आकाश पर हमला कर दिया जिससे आकाश गिर पड़ा।

अधिकारी ने बताया कि जब घटना के बारे में आकाश की बहन को पता चला तो उसने अपने भाइयों विकास और गौरव को मौके पर भेजा। दोनों भाई और आकाश के तीन दोस्त टैक्सी चालक के पास पहुंचे और फिर विवाद बढ़ गया।

अधिकारी ने बताया कि तभी आरोपी टैक्सी चालक ने आकाश पर चाकू से हमला कर दिया और टैक्सी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस बीच, आकाश को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और मृतक की बहन मोना (32) के बयान के आधार पर आरोपी टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले टैक्सी के मालिक अश्विनी शर्मा से संपर्क किया गया। शर्मा ने बताया कि उसने प्रगति विहार के खोड़ा कॉलोनी निवासी रूपेश कुमार को अपनी टैक्सी दी थी।

उन्होंने बताया कि कई जगहों पर छापेमारी के बाद आरोपी चालक रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2023 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).