Delhi Shocker: नशे का आदी था पिता, बेटे ने गला काट कर उतारा मौत के घाट
पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में अपने पिता की शराब पीने की लत से तंग आकर उसकी गला काटकर कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर: पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में अपने पिता की शराब पीने की लत से तंग आकर उसकी गला काटकर कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब आरोपी रिंकू यादव अपने पिता के शव को पश्चिम विहार स्थित श्मशान घाट लेकर आया. BF Attack On GF: गर्लफ्रेंड ने किया इग्नोर तो आग बबूला हुआ ब्यॉयफ्रेंड, कार में चाकू से किए ताबड़तोड़ वार.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्मशान घाट पर, किसी ने मृतक की गर्दन और बांह पर कटने का निशान देखा. पुजारी को इस बारे में बताया गया. पुजारी ने जब यादव से पूछा तब उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला."
उन्होंने बताया कि इसके बाद पुजारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस अधिकारी ने कहा, "लगातार पूछताछ के बाद, रिंकू ने खुलासा किया कि उसने अपने पिता सतीश यादव की हत्या इस वजह से की क्योंकि वह शराब का आदी था और परिवार के लिए परेशानियां उत्पन्न कर रहा था."
उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2023 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

