देश

BF Attack On GF: गर्लफ्रेंड ने किया इग्नोर तो आग बबूला हुआ ब्यॉयफ्रेंड, कार में चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

लड़की उसे नजरअंदाज कर रही थी. वह (आरोपी) उससे लाडो सराय इलाके में मिला, जब वह एक कैब की ओर जा रही थी. लड़की ने कैब पहले ही बुक कर ली थी. जब वह कैब में बैठी तो वे बातचीत कर रहे थे.

BF Attack On GF: गर्लफ्रेंड ने किया इग्नोर तो आग बबूला हुआ ब्यॉयफ्रेंड, कार में चाकू से किए ताबड़तोड़ वार
(Photo Credit : Twitter)

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: दक्षिण दिल्ली में एक व्यक्ति ने 23 वर्षीय महिला पर चाकू से हमला किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के डूंडाहेड़ा निवासी गौरव पाल (27) के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह 6:20 बजे साकेत पुलिस स्टेशन में पुलिस कंट्रोल रूम से एक कॉल आई. जिसमें कॉल करने वाले ने सूचना दी कि लाडो सराय फिरनी रोड पर एक महिला को एक व्यक्ति ने चाकू मार दिया है. NCRB Murder Report: इश्क में होने वाली हत्याओं में टॉप पर हैं UP, मोहब्बत के कारण प्रदेश में 406 लोगों का हुआ मर्डर

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां उन्हें लाडो सराय निवासी पीड़िता मिली. पूछताछ करने पर पता चला कि पीड़िता और कथित अपराधी पिछले दो साल से अधिक समय से रिश्ते में थे.''

हालांकि, हाल के दिनों में लड़की उसे नजरअंदाज कर रही थी. वह (आरोपी) उससे लाडो सराय इलाके में मिला, जब वह एक कैब की ओर जा रही थी. लड़की ने कैब पहले ही बुक कर ली थी. जब वह कैब में बैठी तो वे बातचीत कर रहे थे.

इसी दौरान आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, लेकिन कैब ड्राइवर ने उसे काबू कर लिया. अधिकारी ने आगे कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. कथित व्यक्ति गौरव को पकड़ लिया गया है. गौरव गुड़गांव में एक निजी कंपनी में काम करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2023 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).