देश की खबरें | दिल्ली: एसडीएम ने होटल को एपी ढिल्लों का संगीत कार्यक्रम रद्द करने का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में वसंत विहार के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट ने एक रेस्तरां मालिक को शनिवार को होने वाले गायक एपी ढिल्लों के संगीत कार्यक्रम को रद्द करने का आदेश दिया है और कहा है कि आयोजन डीडीएमए के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में वसंत विहार के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट ने एक रेस्तरां मालिक को शनिवार को होने वाले गायक एपी ढिल्लों के संगीत कार्यक्रम को रद्द करने का आदेश दिया है और कहा है कि आयोजन डीडीएमए के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।

उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ने 17 दिसंबर के आदेश में मालिकों को "तथ्य छिपाने और झूठी जानकारी देने पर जवाब प्रस्तुत करने" का भी निर्देश दिया है।

यह आदेश दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा कोविड-19 रोधी प्रतिबंधों को 31 दिसंबर की मध्यरात्रि तक बढ़ाए जाने के कुछ दिन बाद आया है, जिनमें सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक शामिल है।

डीडीएमए ने 15 दिसंबर को जारी आदेश में कहा कि दिल्ली में वर्तमान में अनुमत और प्रतिबंधित गतिविधियां 31 दिसंबर और एक जनवरी की मध्यरात्रि (12.00 बजे) तक जारी रहेंगी।

एसडीएम कार्यालय के अनुसार, अंदाज़ होटल, एरोसिटी के मालिकों ने 13 दिसंबर को एक पत्र में 18 दिसंबर, 2021 को अपने रेस्तरां के उद्घाटन के बारे में सूचित किया था, जिसमें 400-500 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद थी।

आदेश में कहा गया है, ‘‘हालांकि, बुकमाईशो डॉट कॉम जैसी वेबसाइट और अन्य स्रोतों के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी के संज्ञान में यह लाया गया है कि श्री एपी ढिल्लों का एक संगीत शो आपके द्वारा आपके परिसर खुबानी, अंदाज़ होटल, एरोसिटी, दिल्ली में 18/12/21 को रात 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है।’’

इसमें कहा गया है, "इसलिए, आपको संगीत कार्यक्रम और संबंधित सभा को रद्द करने का निर्देश दिया जाता है क्योंकि यह डीडीएमए के आदेश का उल्लंघन है।"

आदेश में कहा गया है कि निर्देशों के किसी भी उल्लंघन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60, भादंसं की धारा 188 और अन्य लागू कानूनों के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज