देश की खबरें | दिल्ली: झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए 900 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री ने ‘शीशमहल’ के लिए कसा तंज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को झुग्गी बस्तियों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 900 करोड़ रुपये से अधिक के आवंटन की घोषणा की।

नयी दिलली, 25 मार्च दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को झुग्गी बस्तियों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 900 करोड़ रुपये से अधिक के आवंटन की घोषणा की।

रेखा ने पिछली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर ‘शीशमहल’ बनाने और झुग्गीवासियों की जरूरतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

रेखा गुप्ता ने विपक्षी ‘आप’ विधायकों पर भी कटाक्ष किया और मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘शीशमहल’ को दिल्ली के पर्यटन सूची में शामिल किया जाएगा।

भाजपा पहले ही घोषणा कर चुकी है कि पार्टी का मुख्यमंत्री इस बंगले में नहीं रहेगा और इसका उपयोग किसी अन्य सार्वजनिक कार्य में किया जाएगा।

दिल्ली सरकार ने सामाजिक सुरक्षा क्षेत्र के लिए 10,047 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिसमें से 9,780 करोड़ रुपये सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास तथा अनुसूचित जाति, अनुसचित जनजाति एवं ओबीसी कल्याण विभागों के तहत योजनाओं और परियोजनाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।

यह कदम समाज के सभी वर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास के तहत उठाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका