देश की खबरें | दिल्ली : लुटेरों ने क्रेन परिचालक से मारपीट कर गोदाम में लूटपाट की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में चार लोगों ने कथित तौर पर गोदाम में घुसकर क्रेन परिचालक से मारपीट करने के बाद प्लास्टिक बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल लूट ले गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में चार लोगों ने कथित तौर पर गोदाम में घुसकर क्रेन परिचालक से मारपीट करने के बाद प्लास्टिक बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल लूट ले गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पुलिस को लूटपाट की पीसीआर कॉल मिली और खेड़ा कलां गांव स्थित मौके पर पहुंचने पर फोन कॉल करने वाले ने बताया कि वह गोदाम मालिक के लिए क्रेन परिचालक का काम करता है और परिसर में बने कमरे में ही सोता है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) बी. भारत रेड्डी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब तीन बजे जब वह सो रहा था तब चार लोग परिसर में दाखिल हुए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

रेड्डी ने बताया कि लुटेरों ने क्रेन परिचालक को फर्श पर बैठने को कहा और इस दौरान एक लुटेरा उसपर नजर रख रहा था, जबकि बाकी गोदाम के अंदर पिकअप ट्रक लेकर आए और प्लास्टिक बनाने में इस्तेमाल कच्चे माल के पैकेट उसपर लादने लगे। उन्होंने बताया कि बाद में लुटेरे क्रेन परिचालक को उसके कमरे में बंद कर फरार हो गए।

रेड्डी ने बताया कि क्रेन परिचालक की शिकायत पर अलीपुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और वे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी हैं।

उसने बताया कि मुकेश (22) नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष तीन फरार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\