देश की खबरें | दिल्ली दंगे: ईडी ने धनशोधन मामले में ताहिर हुसैन के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय ने फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित धनशोधन मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व निगम पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ शनिवार को दिल्ली की एक अदालत में आरोप पत्र दायर किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर प्रवर्तन निदेशालय ने फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित धनशोधन मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व निगम पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ शनिवार को दिल्ली की एक अदालत में आरोप पत्र दायर किया।

ईडी ताहिर और उससे जुड़े अन्य लोगों पर लगे सीएए विरोधी प्रदर्शनों को बढ़ावा देने और दंगे भड़काने के लिये मुखौटा कंपनियों के जरिये 1.10 करोड़ रुपये के धन शोधन के आरोपों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे ये 30 स्टार प्रचारक, पार्टी ने जारी की ताजा सूची, PM मोदी, सीएम योगी का नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने हुसैन और सह आरोपी अमित गुप्ता के खिलाफ धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) 2002 की धारा तीन, 70 और 4 के तहत दर्ज इस मामले पर संज्ञान लिया है।

न्यायाधीश ने हुसैन और गुप्ता को 19 अक्टूबर को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण, कहा- दुनिया में भारत का नाम रौशन करेगी ये यूनिवर्सिटी.

अदालत ने कहा, ''प्रथम दृष्टया इस अपराध में आरोपियों की संलिप्ता के बारे में पर्याप्त सामग्री मिली है। लिहाजा आरोपियों ताहिर हुसैन और अमित गुप्ता के खिलाफ धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) 2002 की धारा 3, 70 और 4 के तहत दर्ज इस मामले पर संज्ञान लिया है।''

ईडी ने अपने आरोप पत्र में कहा कि है कि इस मामले की जांच चल रही है और बाद में एक पूरक आरोप पत्र दायर किया जा सकता है।

अदालत ने कहा, ''प्रवर्तन निदेशालय कानून के अनुसार आगे की जांच जारी रख सकता है।''

हुसैन इस मामले में न्यायिक हिरासत में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\