देश की खबरें | दिल्ली दंगा : अदालत ने हैड कांस्टेबल हत्या मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में गत फरवरी में हुए सांप्रदायिक दंगे के दौरान हैड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या के मामले में सोमवार को एक आरोपी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में गत फरवरी में हुए सांप्रदायिक दंगे के दौरान हैड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या के मामले में सोमवार को एक आरोपी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने कहा कि आरोपी शादाब अहमद की कॉल डिटेल दर्शाती है कि वह इस मामले में सह-आरोपियों सुलेमान सिद्दीकी तथा सह-अभियुक्त राविश के साथ लगातार संपर्क में था।

यह भी पढ़े | दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार 21 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान का करेगी शुरुआत- पर्यावरण मंत्री गोपाल राय.

अदालत ने कहा, ‘‘आवेदक के खिलाफ लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। आवेदक (अहमद) दिल्ली का निवासी नहीं है और ऐसे में उसके फरार होने का जोखिम रहेगा।''

अदालत ने कहा कि अहमद की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) को देखने पर एक अंचभित करने वाली बात सामने आई कि हैड कांस्टेबल की हत्या के समय आरोपी घटना वाले स्थान के आसपास ही मौजूद था और उसके वकील ने उसे तीन बार कॉल किया था, जो कि इस मामले में उसकी पैरवी कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Durga puja Pandal: कोलकाता HC ने दिए निर्देश, दुर्गा पूजा पंडालों में नहीं होगी आम पब्लिक की एंट्री.

अदालत ने अपने आदेश में कहा, '' यह एक इत्तेफाक हो सकता है लेकिन बिना मतलब का नहीं। मैं इसे लेकर टिप्पणी करने से बचना चाहूंगा कि क्या नैतिक रूप से संबंधित वकील के लिए यह उपयुक्त होगा अथवा नहीं कि वह इस मामले में आवेदक (अहमद) का पक्ष रखें।''

उन्होंने आगे कहा कि आरोपी की 31 जनवरी, 2020 से लेकर 24 फरवरी, 2020 की सीडीआर से खुलासा हाता है कि वह इस हत्या के मामले के कुछ सह-अभियुक्तों के संपर्क में था।

अहमद को भी दंगों की साजिश रचने के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है, जिसकी जांच दिल्ली पुलिस की विशेष इकाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका