एजेंसी न्यूज

Delhi Shocker: दिल्ली में नाबालिग लड़की से घिनौनी हरकत, 50 वर्षीय रिक्शा चालक गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में 50 वर्षीय एक रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इलाके में झुग्गी-बस्ती में रहने वाला आरोपी उपेंद्र मुखिया मूल रूप से बिहार का निवासी है

Delhi Shocker: दिल्ली में नाबालिग लड़की से घिनौनी हरकत, 50 वर्षीय रिक्शा चालक गिरफ्तार
गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 22 मई: पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में 50 वर्षीय एक रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इलाके में झुग्गी-बस्ती में रहने वाला आरोपी उपेंद्र मुखिया मूल रूप से बिहार का निवासी है. पुलिस ने बताया कि सोमवार को 13 वर्षीय लड़की कचरा फेंकने गई थी, तभी आरोपी ने पकड़ कर उसे अपने कमरे के भीतर खींच लिया और उसके साथ बलात्कार किया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की द्वारा अपने माता-पिता को इस घटना की जानकारी दिए जाने के बाद उन्होंने उसी रात पुलिस से संपर्क किया. पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़े: Delhi Shocker: दिल्ली में नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म का मामला, 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

उन्होंने बताया कि आरोपी को जब गिरफ्तार किया गया तो उस समय वह अपना किराए का कमरा छोड़ने की तैयारी कर रहा था. पुलिस ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच की गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).