देश की खबरें | दिल्ली: कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर रेस्तरां और नाईट क्लबों पर जुर्माना किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 सुरक्षा दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध दिल्ली पुलिस के दो दिवसीय अभियान के बाद पुलिस अधिकारियों ने रविवार को कहा कि कई रेस्तराओं एवं होटलों पर लोगों के बीच आपस में दूरी नहीं बनाये रखने एवं हुक्का परोसने को लेकर जुर्माना लगाया गया है और उन पर मामला दर्ज किया गया है।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल कोविड-19 सुरक्षा दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध दिल्ली पुलिस के दो दिवसीय अभियान के बाद पुलिस अधिकारियों ने रविवार को कहा कि कई रेस्तराओं एवं होटलों पर लोगों के बीच आपस में दूरी नहीं बनाये रखने एवं हुक्का परोसने को लेकर जुर्माना लगाया गया है और उन पर मामला दर्ज किया गया है।

शुक्रवार और शनिवार को बाजारों समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यह अभियान चलाया गया जिस दौरान लोगों पर मास्क नहीं लगाने और सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर जुर्माना लगाया गया।

नयी दिल्ली जिला क्षेत्र में चलाये गये अभियान का ब्योरा देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कनॉट प्लेस में जैन चावल वाला, जनपथ पर इनफोर्मल रेस्तरां, शहीद भगत सिंह मार्ग पर क्लासिक चिकन वाला और गोल मार्केट में च्वाइस चिकन कॉर्नर के मालिकों के विरूद्ध कोविड उपयुक्त आचरण सुनिश्चित नहीं करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) विकास कुमार ने बताया कि ये मामले भादंसं की संबंधित धाराओं में दर्ज किये गये हैं।

कुमार ने बताया कि इसके अलावा खान मार्केट इलाके और चाणक्य पुरी में अशोक होटल में मास्क नहीं लगाने को लेकर क्रमश: नौ लोगों एवं तीन लोगों पर 2000-2000 रूपये जुर्माना किया गया।

पुलिस के अनुसार दक्षिणपूर्व जिले में मास्क नहीं लगाने, एक दूसरे के बीच दूरी नहीं बनाकर रखने और सार्वजनिक स्थान पर थूकने को लेकर 10 प्राथमिकियां दर्ज की गयीं और 330 लोगों पर जुर्माना किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड