एजेंसी न्यूज

Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह से ही गर्मी ने असर दिखाया और धूप की तपिश के साथ न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है.

Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Summer प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 24 मार्च : दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह से ही गर्मी ने असर दिखाया और धूप की तपिश के साथ न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, ‘‘दिन में आसमान साफ रहेगा . अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है.’’ उसने कहा कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है.

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था. आईएमडी ने कहा कि बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 75 फीसदी दर्ज की गई. दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को सुबह खराब रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 270 पर था. यह भी पढ़ें : Delhi Weather Update: दिल्ली में सुबह खिली धूप, न्यूनतम तापमान बढ़कर 16.8 डिग्री सेल्सियस हुआ

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 और 100 के मध्य रहने का मतलब संतोषजनक है. एक्यूआई के 101 से 200 के बीच रहने पर मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच रहने का मतलब होता है कि वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2022 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).