देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज, कुछ हिस्सों में बारिश हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुयी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार अगस्त राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुयी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
दिल्ली लोक निर्माण विभाग ने कहा कि उसे दक्षिण, मध्य और रोहिणी क्षेत्रों से जलभराव और पेड़ उखड़ने की पांच शिकायतें मिलीं।
आईएमडी ने बताया कि शाम 5:30 बजे आर्द्रता 63 प्रतिशत थी। उसने सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
विभाग ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 63 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2024 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

