देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तामपान से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 69 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने राजधानी में रविवार को बादल छाए रहने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 145 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2024 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

