एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री से अधिक है। भारत मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, 18 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री से अधिक है। भारत मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह धुंध और कोहरा देखा गया लेकिन दिन में आसमान साफ रहा।

शहर का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आर्द्रता का स्तर 52 से 100 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने शहर में शुक्रवार की सुबह कोहरा छाये रहने और फिर बाद में आकाश साफ रहने की संभावना जताई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।’

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 306 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2021 10:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).