Delhi Weather Update: दिल्ली का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
दिल्ली का न्यूनतम तापमान रविवार को 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है. यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी.
नयी दिल्ली, 26 मार्च : दिल्ली का न्यूनतम तापमान रविवार को 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है. यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी.
आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे साक्षेप आर्द्रता 86 प्रतिशत दर्ज किया गया. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिन में आसमान के मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. यह भी पढ़ें : Weather Update: मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली, यूपी, हिमाचल प्रदेश समेत इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश (View Pics and Video)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2023 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

