देश की खबरें | दिल्ली को पिछले हफ्ते औसतन प्रतिदिन 393 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली : आप विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के 41 अस्पतालों ने दिल्ली सरकार को तीन मई को ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए एसओएस (जीवन रक्षा संदेश) भेजा, जहां करीब 7000 लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। यह जानकारी मंगलवार को आप विधायक राघव चड्ढा ने दी।

नयी दिल्ली, चार मई राष्ट्रीय राजधानी के 41 अस्पतालों ने दिल्ली सरकार को तीन मई को ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए एसओएस (जीवन रक्षा संदेश) भेजा, जहां करीब 7000 लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। यह जानकारी मंगलवार को आप विधायक राघव चड्ढा ने दी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले हफ्ते प्रतिदिन औसतन 393 मीट्रिक टन (एमटी) ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई जबकि जरूरत 976 मीट्रिक टन की थी।

चड्ढा ने कहा, ‘‘41 अस्पतलों ने सोमवार को दिल्ली सरकार को एसओएस संदेश भेजा जहां 7142 लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।’’ उन्होंने कहा कि ‘टीम केजरीवाल’ ने सभी एसओएस कॉल का तत्परता से जवाब दिया और इन अस्पतालों को 21.3 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की।

आप सरकार ने दुख जताया कि ‘‘दिल्ली को पिछले हफ्ते प्रतिदिन औसतन 393 एमटी ऑक्सीजन प्राप्त हुई जबकि जरूरत 976 एमटी की थी।’’

उन्होंने कहा कि 393 एमटी कुल मांग का केवल 40 फीसदी है।

चड्ढा ने कहा कि महानगर को सोमवार को 433 एमटी ऑक्सीजन मिली, जो कुल जरूरत का 44 फीसदी है।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण महानगर के कई अस्पताल चिकित्सीय ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\