देश की खबरें | जी20 कार्यक्रमों से पहले 500 वाहनों की खरीद करेगी दिल्ली पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में जी-20 कार्यक्रमों के मद्देनजर इसमें भाग लेने वाले विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उच्च तकनीक वाले सुरक्षा उपकरणों से लैस 500 नये वाहन खरीदने का फैसला किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 13 फरवरी दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में जी-20 कार्यक्रमों के मद्देनजर इसमें भाग लेने वाले विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उच्च तकनीक वाले सुरक्षा उपकरणों से लैस 500 नये वाहन खरीदने का फैसला किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जी20 समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
भारत ने पिछले साल एक दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता संभाली थी।
इस अवधि के दौरान देशभर में 55 स्थानों पर 200 से अधिक बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसका समापन सितंबर में दिल्ली में एक शिखर सम्मेलन के साथ होगा।
अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की सुरक्षा शाखा को 200 महिंद्रा बोलेरो - सात-सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी - और 200 मारुति अर्टिगा मिलेगी, जो सात सीटर-वाहन है इन वाहनों को मार्च तक शामिल किया जाएगा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम 100 स्कॉर्पियो कार भी खरीद रहे हैं। हालांकि हमारे पास हमारी नियमित सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में वाहन हैं, लेकिन जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए, हम अतिरिक्त 500 नए वाहन खरीद रहे हैं, जिनका उपयोग हमारे बल की सुरक्षा इकाई द्वारा किया जाएगा क्योंकि दुनियाभर से राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले विदेशी गणमान्य लोगों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।’’
पुलिस विभाग ने वाहनों के सुरक्षा से जुड़े विभिन्न उपकरणों के ऑर्डर भी दिए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)