दिल्ली पुलिस ने बल के आधुनिकीकरण के लिए आईआईटी दिल्ली के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
दिल्ली पुलिस ने अपराध, कानून व्यवस्था, यातायात और लोगों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के मकसद से बल के आधुनिकीकरण के लिए भारतीय प्रौद्यागिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के साथ मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए.
नयी दिल्ली, 15 जून : दिल्ली पुलिस ने अपराध, कानून व्यवस्था, यातायात और लोगों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के मकसद से बल के आधुनिकीकरण के लिए भारतीय प्रौद्यागिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के साथ मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए.
यह एमओयू नयी तकनीक की खोज करने, मौजूदा प्रौद्योगिकी आधारित परियोजनाओं का मूल्यांकन करने, भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित समाधान विकसित करने और दिल्ली पुलिस की तकनीकी समितियों में योग्य व्यक्तियों को शामिल किए जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा. यह भी पढ़ें : Assam Rain: असम में भारी बारिश, गुवाहाटी के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात, देखें Video
समझौता ज्ञापन पर दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की उपस्थिति में विशेष पुलिस आयुक्त (प्रौद्योगिकी और परियोजना कार्यान्वयन प्रभाग) एस बी के सिंह और आईआईटी के निदेशक ने हस्ताक्षर किए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

