एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने इमारत ढहने के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार को इमारत ढहने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने इमारत ढहने के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की

नयी दिल्ली, 13 जुलाई उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार को इमारत ढहने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस घटना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे।

अधिकारी ने बताया कि चार मंजिला इमारत में बचाव अभियान अब समाप्त हो गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में इमारत के मालिक अब्दुल मतलूब (50), उनकी पत्नी राबिया (46), बेटे जावेद (23) और अब्दुल्ला (15), बेटी जुबिया (27) और दो साल की बच्ची फौजिया शामिल हैं।

इस हादसे में मतलूब के बेटे परवेज (32), नावेद (19), परवेज की पत्नी सिजा और उनके एक वर्षीय बेटे अहमद तथा पड़ोसी परिवार के चार सदस्यों समेत आठ अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए कई टीम गठित की गई हैं।"

पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार का 'ड्राई क्लीनिंग' का व्यवसाय था और यह परिवार 20 साल पुरानी इस इमारत में हाल में ही रहने आया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).