देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को शिक्षा प्रणाली से जोड़ने के लिए ‘नयी दिशा’ पहल शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या कम करने और स्कूल न जाने वाले बच्चों को शिक्षा प्रणाली में वापस लाने के मकसद से ‘नयी दिशा - ए पथ बैक टू लर्निंग’ पहल शुरू की है।

नयी दिल्ली, 12 मई दिल्ली पुलिस ने स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या कम करने और स्कूल न जाने वाले बच्चों को शिक्षा प्रणाली में वापस लाने के मकसद से ‘नयी दिशा - ए पथ बैक टू लर्निंग’ पहल शुरू की है।

अधिकारियों ने बताया कि इस पहल के तहत पुलिस कर्मी उन बच्चों के घर जा रहे हैं जो स्कूल छोड़ चुके हैं। पुलिस कर्मी उनके घर जाकर बच्चों एवं उनके परिवार से सीधे संपर्क कर रहे हैं ताकि स्कूल छोड़ने के कारणों का पता लगाया जा सके और उन्हें फिर से अपनी शिक्षा शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम दिल्ली पुलिस की इस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का दूसरा अवसर दिया जाए।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (पूर्व) अभिषेक धानिया ने कहा, ‘‘यह सिर्फ कानून प्रवर्तन से कहीं अधिक है। यह मार्गदर्शन और विश्वास निर्माण के बारे में है।’’

पुलिस अधिकारी स्थानीय स्कूलों, गैर सरकारी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कर विभिन्न प्रकार की सहायता सेवाएं प्रदान कर रहे हैं - जिनमें प्रवेश की सुविधा से लेकर भावनात्मक परामर्श और शैक्षणिक सहायता प्रदान करना शामिल है।

डीसीपी ने बताया कि आर्थिक तंगी, घरेलू मुद्दों या व्यक्तिगत असफलताओं के कारण स्कूल छोड़ चुके कई छात्र अब कक्षाओं में वापस लौटने लगे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सिर्फ दरवाजे नहीं खटखटा रहे हैं, बल्कि उन्हें खोल भी रहे हैं।’’

इस पहल की सफलता को देखते हुए दिल्ली पुलिस इसे अन्य जिलों में भी विस्तारित करने की योजना बना रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\