देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले गश्त बढ़ायी, विध्वंस रोधी जांच शुरू की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वतंत्रता दिवस से पहले, दिल्ली पुलिस किसी भी अप्रिय घटना को विफल करने के लिए गश्त बढ़ा कर, विध्वंस रोधी जांच शूरू कर और अंतर-राज्यीय सीमाओं पर अतिरिक्त चौकियां स्थापित कर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी है।
नयी दिल्ली, आठ अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले, दिल्ली पुलिस किसी भी अप्रिय घटना को विफल करने के लिए गश्त बढ़ा कर, विध्वंस रोधी जांच शूरू कर और अंतर-राज्यीय सीमाओं पर अतिरिक्त चौकियां स्थापित कर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी है।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आतंकवाद रोधी उपायों के तहत पुलिस की मौजूदगी में वृद्धि, खतरा संभावित स्थानों पर गहन जांच, होटलों एवं अतिथि घरों की तलाशी, सिम कार्ड एवं सेंकेंड हैंड कार विक्रेताओं और साइबर कैफे के मालिकों के बीच जागरूकता, किरायेदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन अभियान सभी थाने चला रहे हैं।
स्वतंत्रता दिवस से पहले शनिवार को अपनी पहली अपराध समीक्षा बैठक में दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने अधिकारियों को रेहड़ी-पटरीवालों, छोटे दुकानदारों एवं ऑटो ड्राइवर के साथ ‘बड़े पैमाने’ पर सहयोग के लिए एक रूपरेखा तैयार करने को कहा था, ताकि वे आतंकवादियों एवं आपराधिक मंसूबों पर नजर रखने का काम करें।
उन्होंने कहा,‘‘ जमीनी स्तर पर ये आम लोग ‘हमारी ताकत बढ़ाने के लिए’ चौकन्ना रह सकते हैं और लोगों के व्यापक सहयोग एवं भागीदारी के साथ शहर को सुरक्षित बनाने में हमारी सामुदायिक पुलिस व्यवस्था का हिस्सा हो सकते हैं।’’
अधिकारियों ने बताया कि जिन मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों या घरेलू सहायकों का सत्यापन नहीं कराया है, उनके विरूद्ध कार्रवाई शुरू की गयी है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा , ‘‘ मॉल एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। वहां वरिष्ठ अधिकारी निरंतर गश्त कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। जो सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं, उनकी मरम्मत की जा रही है, तथा महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नये सीसीटी कैमरे लगाये जा रहे हैं। मॉलों एवं बाजारों में विध्वंस रोधी जांच की जा रही है।’’
पुलिस ने कहा कि वाहनों की तलाशी की जा रही है। साथ ही, सीमावर्ती राज्यों के समकक्ष पुलिस अधिकारियों के साथ तालमेल कायम कर सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सुरक्षा कड़ी की जा रही है क्योंकि हजारों किसान केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2021 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

