देश की खबरें | दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने व्यक्ति की हत्या की, गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार सुबह झगड़े के बाद अपनी सरकारी रिवॉल्वर से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 20 अगस्त दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार सुबह झगड़े के बाद अपनी सरकारी रिवॉल्वर से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन में तैनात सुरेंद्र (45) को घटना के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि यह घटना बुद्ध विहार इलाके में एक होटल के पास बृहस्पतिवार सुबह हुई, जब सुरेंद्र अपनी रात की शिफ्ट खत्म करके घर लौट रहा था।
पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका मोड़ में जिम चलाने वाले दीपक गहलोत नामक एक व्यक्ति के साथ कार में वापस आ रहा था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद सुरेंद्र ने गहलोत को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी।
अधिकारी ने बताया कि गहलोत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) पी के मिश्रा ने कहा, ‘‘उन्हें (हेड कांस्टेबल को) गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सुरेंद्र को सेवा से भी बर्खास्त कर दिया गया है। घटना के कारण का पता लगाने के लिए हम पूछताछ कर रहे हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)