एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सांसद बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली पुलिस ने अदालत में लिखित दलीलें दाखिल कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महिला पहलवानों की ओर से भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज कराये गये यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यहां की एक अदालत के समक्ष लिखित दलीलें दायर कर अपना रुख स्पष्ट किया कि क्या इस मामले में आरोपों को तय किया जाय या नहीं।

देश की खबरें | सांसद बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली पुलिस ने अदालत में लिखित दलीलें दाखिल कीं

नयी दिल्ली, छह दिसंबर महिला पहलवानों की ओर से भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज कराये गये यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यहां की एक अदालत के समक्ष लिखित दलीलें दायर कर अपना रुख स्पष्ट किया कि क्या इस मामले में आरोपों को तय किया जाय या नहीं।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल ने मामले में आरोपियों के साथ-साथ शिकायतकर्ताओं की ओर से पेश होने वाले अधिवक्ताओं को दलीलों की प्रति प्रदान की।

न्यायाधीश इस मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को करेंगे।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मामला अभियोजन पक्ष की ओर से लिखित दलीलें दाखिल करने के लिए सूचीबद्ध है। प्रति प्रदान की गई। मामले में यदि कोई स्पष्टीकरण है तो इसे 20 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध किया जाता है।’’

सिंह डब्ल्यूएफआई के निलंबित सहायक सचिव एवं सह-आरोपी विनोद तोमर के साथ अदालत में पेश हुए।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में छह बार के सांसद सिंह के खिलाफ 15 जून को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 डी (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोपपत्र दायर किया था।

पुलिस ने इस मामले में तोमर को भी आरोपित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).