एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने एयरोसिटी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने एयरोसिटी क्षेत्र में स्थित होटल और पेट्रोल पंप सहित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने परिसर के सामने 50 मीटर के दायरे को कवर करने वाले सीसीटीवी कैमरे ‘‘पर्याप्त संख्या में’’ लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को कम से कम 90 दिनों तक संग्रहीत करना अनिवार्य है।

देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने एयरोसिटी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया

नयी दिल्ली, 11 जुलाई दिल्ली पुलिस ने एयरोसिटी क्षेत्र में स्थित होटल और पेट्रोल पंप सहित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने परिसर के सामने 50 मीटर के दायरे को कवर करने वाले सीसीटीवी कैमरे ‘‘पर्याप्त संख्या में’’ लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को कम से कम 90 दिनों तक संग्रहीत करना अनिवार्य है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित एयरोसिटी क्षेत्र में कई आलीशान होटल, रेस्तरां और नाइटक्लब हैं। यहां अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है।

पिछले महीने, पुलिस की वर्दी पहने तीन बदमाशों ने एयरोसिटी में एक सुरक्षा गार्ड से कथित तौर पर मोटरसाइकिल लूट ली थी।

सहायक पुलिस आयुक्त वीर कृष्ण पाल सिंह (उप-मंडल, पालम, आईजीआई हवाई अड्डा) द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले जारी यह आदेश दो सितंबर तक लागू रहेगा।

पिछले सप्ताह जारी आदेश के अनुसार, ‘‘होटल/गेस्ट हाउस/रेस्तरां/पेट्रोल पंप के मालिक/प्रबंधक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सीसीटीवी ठीक से काम कर रहा हो और यदि कोई खराबी दिखाई दे, तो उसे तुरंत ठीक कराया जाना चाहिए।’’

आदेश में कहा गया है कि प्रतिष्ठान मालिकों को अधिकारियों द्वारा मांगे जाने पर फुटेज की एक प्रति भी सौंपनी होगी।

हालांकि, आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कितने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).