एजेंसी न्यूज

Delhi Shocker: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल से जा रहे दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की मौत, सड़क पर 10 मीटर तक घसीटा

बाहरी दिल्ली में एक कार चालक ने मोटरसाइकिल से जा रहे कांस्टेबल को शनिवार देर रात कथित तौर पर टक्कर मार दी और वह पुलिसकर्मी को करीब 10 मीटर तक घसीटता रहा जिससे उनकी मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Delhi Shocker: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल से जा रहे दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की मौत, सड़क पर 10 मीटर तक घसीटा
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: X)

नयी दिल्ली, 29 सितंबर : बाहरी दिल्ली में एक कार चालक ने मोटरसाइकिल से जा रहे कांस्टेबल को शनिवार देर रात कथित तौर पर टक्कर मार दी और वह पुलिसकर्मी को करीब 10 मीटर तक घसीटता रहा जिससे उनकी मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल ने लापरवाही से वाहन चलाने के लिए कार चालक को डांट लगाई थी लेकिन इसके बाद उसने कांस्टेबल को टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात करीब सवा दो बजे वीणा एन्क्लेव के पास उस दौरान हुई जब कांस्टेबल संदीप (30) ड्यूटी के दौरान सादे कपड़ों में नांगलोई पुलिस थाने से रेलवे रोड की ओर जा रहे थे.

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि जब संदीप ने देखा कि कार चालक लापरवाही से वाहन चला रहा है तो कांस्टेबल ने चालक को ऐसा न करने के लिए कहा. इसमें बताया गया कि चालक ने वाहन की गति बढ़ा ली और कांस्टेबल की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी तथा उन्हें लगभग 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया. बयान में बताया गया कि कांस्टेबल संदीप को पहले सोनिया अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसके बाद पश्चिम विहार के बालाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : मथुरा में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया विद्युत उपकेंद्र का संविदाकर्मी

बयान के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि संदीप ने कार चालक से वाहन की रफ्तार धीमी करने के लिए इशारा किया था. इसमें बताया गया, ‘‘कांस्टेबल के डांटने के बाद कार चालक ने रफ्तार बढ़ा ली और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी तथा उन्हें मोटरसाइकिल सहित घसीटता हुआ ले गया. संदीप के सिर में चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई.’’ पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू की गई है. बयान में बताया गया, ‘‘मामले में दो लोग फरार हैं. संदीप के परिवार में उनकी मां, पत्नी और पांच साल का बेटा है. दिल्ली पुलिस इस घटना से दुखी है.’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2024 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).