देश की खबरें | दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने कहासुनी के बाद साथी पर गोली चलाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी थाने में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपने एक साथी से तीखी नोकझोंक के बाद उस पर कथित रूप से गोली चला दी।
नयी दिल्ली, 27 जून उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी थाने में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपने एक साथी से तीखी नोकझोंक के बाद उस पर कथित रूप से गोली चला दी।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार रात की है जब कांस्टेबल आमोद भड़ाना ड्यूटी करके थाने लौटे।
पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) अमित शर्मा ने बताया कि जब भड़ाना खाना खा रहे थे तो कांस्टेबल रवींद्र नागर ने करीब 10.30 बजे कमरे में प्रवेश किया। किसी बात पर उनकी बहस हो गयी, जिसके बाद नागर ने अपनी सर्विस पिस्तौल निकाली और भड़ाना पर गोली चला दी।
पुलिस ने बताया कि गोली भड़ाना की छाती में लगी और वह गिर गये। उन्हें स्वामी दयानंद अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि भड़ाना का इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक नागर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे जांच चल रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

