एजेंसी न्यूज

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से पृथकवास में भेज दिया गया है और उनसे कहा गया है कि वह घर नहीं जाये ।

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
जमात

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है । एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से पृथकवास में भेज दिया गया है और उनसे कहा गया है कि वह घर नहीं जाये ।

कांस्टेबल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तिलक नगर पुलिस थाने के तिलक विहार पुलिस चौकी में तैनात है ।

अधिकारी ने बताया, 'उनके नमूनों की जांच 17 अप्रैल को करायी गयी थी और 18 अप्रैल को संक्रमण की पुष्टि हुई ।'

कांस्टेबल के संपर्क में आये उनके परिजनों एवं अधिकारियों को पृथकवास में जाने के लिये कहा गया है । उन्होंने कहा कि कांस्टेबल की स्थिति ठीक है ।

अबतक कम से कम आठ पुलिसकर्मियों में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है जिसमें से एक उपचार के बाद ठीक हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).