एजेंसी न्यूज

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने 'गले लगाने' के आरोप में व्यक्ति को पीटा, निलंबित

यह घटना बुधवार को हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी व्यक्ति को डंडे से पीटते हुए देखा गया।

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने 'गले लगाने' के आरोप में व्यक्ति को पीटा, निलंबित
जमात

नयी दिल्ली, आठ मई दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर इलाके में लोगों को कथित तौर पर ‘गले लगाने के लिए’ 30 वर्षीय व्यक्ति को दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने पीटा जिसके बाद पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया।

यह घटना बुधवार को हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी व्यक्ति को डंडे से पीटते हुए देखा गया।

वीडियो में दिख रहा है कि व्यक्ति जब वहां से भागने की कोशिश कर रहा है तो कांस्टेबल और स्थानीय लोग दोनों मिलकर उसे पीट रहे हैं।

वीडियो में यह देखा गया है कि जब उस रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पीटने की वजह पूछी तो किसी ने कहा कि वह लोगों को गले लगा रहा है। पीड़ित की पहचान सागरपुर के रहने वाले इमरान के रूप में हुई है।

परिवार के सदस्यों के अनुसार इमरान मस्जिद गया था और उसके बाद वह उसी इलाके में रहनेवाली अपनी बहन से मिलने गया। यह घटना उस समय हुई जब इमरान अपनी बहन की घर से लौट रहा था।

इमरान के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि जब इमरान लौट रहा था तो उसने पार्क के निकट पुलिसकर्मी को देखा और डर के मारे भागने लगा क्योंकि उसे लगा कि वह बंद के नियम का उल्लंघन कर रहा है।

पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल की पहचान कर ली गई है। वह सागरपुर पुलिस थाने में तैनात था। उसे निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).