देश की खबरें | दिल्ली पुलिस प्रमुख ने पांच नगर निगम वार्ड में उपचुनाव से पहले सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने यहां पांच नगर निगम वार्ड में उपचुनाव से पहले शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी दिल्ली के पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने यहां पांच नगर निगम वार्ड में उपचुनाव से पहले शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि इन पांच नगर निगम वार्ड में उपचुनाव के लिए रविवार की सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मतगणना होगी। परिणामों की घोषणा तीन मार्च को की जायेगी।

इस समीक्षा बैठक में बल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए।

नगर निगम उपचुनाव से पहले उन्होंने रोहिणी, शालीमार बाग, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर वार्डों में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।

उन्होंने किसानों के विरोध प्रदर्शन और उपचुनाव के मद्देनजर सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत पर भी बल दिया।

श्रीवास्तव ने अपराध की स्थिति का भी विश्लेषण किया, जिसमें चोरों, मादक पदार्थ तस्करों, और जुआरियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का भी आकलन किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\