देश की खबरें | दिल्ली पुलिस प्रमुख ने गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने सोमवार को गाजीपुर बॉर्डर का दौरा करके वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक फरवरी दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने सोमवार को गाजीपुर बॉर्डर का दौरा करके वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गाजीपुर बॉर्डर नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नया केंद्र बिंदु बन गया है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीवास्तव ने विशेष पुलिस आयुक्त (मध्य) राजेश खुराना, संयुक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व) आलोक कुमार और डीसीपी (पूर्व) दीपक यादव के साथ प्रदर्शन स्थल का दौरा किया।

अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस आयुक्त ने सुरक्षाकर्मियों के साथ बातचीत की और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की।

इस बीच, यात्रियों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा क्योंकि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ लगती दिल्ली की सीमाएं आंदोलन के कारण कई जगहों पर बंद रहीं।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर पर यात्रियों को यातायात प्रभावित क्षेत्रों के बारे में सतर्क किया और जनता को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\