देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने 40 से अधिक मामलों में वांछित दो अपराधियों को पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने गोलीबारी, डकैती, लूटपाट, झपटमारी और हत्या का प्रयास सहित 40 से अधिक अपराधों में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 मई दिल्ली पुलिस ने गोलीबारी, डकैती, लूटपाट, झपटमारी और हत्या का प्रयास सहित 40 से अधिक अपराधों में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने 1,200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण करने के बाद दिल्ली के निवासी राशिद उर्फ ​​मोसिन (50) और सुनील कुमार (51) को गिरफ्तार किया है।

आरके पुरम के सेक्टर-एक में 10 मई को अयप्पा मंदिर के बाहर सोने की चेन की झपटमारी की घटना के सिलसिले में ये गिरफ्तारी की गई हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘केरल की 68 वर्षीय महिला ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने दिनदहाड़े उसकी सोने की चेन छीन ली और भाग गए। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में 26 किलोमीटर के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसके बाद गुलाबी बाग इलाके से सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘पूछताछ में सुनील ने अपराध कबूल कर लिया और अपने साथी राशिद के बारे में बताया जिसे बाद में लक्ष्मी नगर से गिरफ्तार किया गया और अपराध में इस्तेमाल चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।’’

अधिकारी ने बताया कि दोनों ने 11 मई को साकेत से एक और सोने की चेन झपटने तथा 13 मई को सफदरजंग एन्क्लेव के पास झपटमारी के प्रयास की बात भी कबूल की है।

पुलिस ने बताया कि राशिद हत्या के प्रयास, डकैती, सशस्त्र डकैती और पुलिस पर गोलीबारी समेत 26 मामलों में संलिप्त रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त