एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया, सात आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कई राज्यों में सक्रिय एक मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया है और तीन नेपाली नागरिकों सहित गिरोह से जुड़े सात प्रमुख लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया, सात आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, दो अप्रैल दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कई राज्यों में सक्रिय एक मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया है और तीन नेपाली नागरिकों सहित गिरोह से जुड़े सात प्रमुख लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अभियान में 17 किलोग्राम से अधिक चरस जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 8.75 करोड़ रुपये है।

यह गिरोह नेपाल और कसोल (हिमाचल प्रदेश) से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ‘चरस’ की आपूर्ति करता था।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि ‘दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में मादक पदार्थ की आपूर्ति के संबंध में 20 नवंबर को एक गुप्त सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस दल ने दो संदिग्धों - प्रेम थापा और मोहम्मद जमील को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.192 किलोग्राम चरस बरामद की। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और आगे की जांच शुरू की गई।’’

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ के बाद अन्य प्रमुख अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि नेपाली नागरिक गंगा गुरुंग थापा को वजीराबाद में 712 ग्राम चरस के साथ पकड़ा और उसके घर की तलाशी में 13.766 किलोग्राम अतिरिक्त मादक पदार्थ बरामद हुआ।

थापा के खुलासे के आधार पर पुलिस ने कसोल निवासी नेपाली मूल के अंकित बुद्धा को गिरफ्तार किया, जो गिरोह को मादक पदार्थ की आपूर्ति करता था।

पुलिस के अनुसार, एक अन्य आरोपी, हरियाणा के प्रदीप कुमार को फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में नशा करने वालों को ‘चरस’ की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि इस अभियान में पंजाब के खरड़ से मंजीत को भी गिरफ़्तार किया गया, जिसे उसकी चार पहिया गाड़ी की ‘स्टेपनी’ में 1.856 किलोग्राम मादक पदार्थ छिपाकर ले जाते हुए पकड़ा गया। वह जयपुर में मोती लाल को यह मादक पदार्थ देने जा रहा था और उसे भी गिरफ़्तार कर लिया गया। मंजीत और मोती लाल दोनों के खिलाफ़ पहले भी मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, जांच से पता चला कि चरस की तस्करी नेपाल और हिमाचल प्रदेश से सुव्यवस्थित मार्गों से की जाती थी, जिसमें स्थानीय तस्कर बिचौलिए की भूमिका निभाते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2025 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).