नयी दिल्ली, 30 मई दिल्ली पुलिस ने जंगपुरा में एक होटल से पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो देसी पिस्तौल एवं 14 कारतूस बरामद की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक गुप्ता सूचना के आधार पर इन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान आकाश यादव (30), सचिन गुप्ता (30), कृष्ण राय (24), सुभजीत गोस्वामी (36) और प्रखर श्रीवास्तव (24) के रूप में हुई है।
उसने बताया कि आकाश यादव पर 2016 में डकैती से संबंधित आपराधिक मामला दर्ज है।
पुलिस ने इन सभी से पूछताछ की और होटल में गहन तलाशी के बाद दो देसी पिस्तौल, 14 कारतूस, 35,000 रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप एवं एक टैबलेट बरामद किए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है यह गिरोह किन राज्यों में संचालित हो रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY