देश की खबरें | झपटमार को पकड़ने के दौरान चाकू लगने से घायल दिल्ली पुलिस के एएसआई की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मोबाइल की कथित झपटमारी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति द्वारा बार-बार चाकू गोदने से घायल दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक की रविवार को मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ जनवरी मोबाइल की कथित झपटमारी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति द्वारा बार-बार चाकू गोदने से घायल दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक की रविवार को मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से राजस्थान, सीकर के रहने वाले एएसआई शम्भू दयाल (57) के परिवार में पत्नी, बेटा और दो बेटियां हैं।

पुलिस ने बताया कि पिछले बुधवार को मायापुरी फेज-1 निवासी एक महिला ने अपने पति का मोबाइल फोन छीने जाने और उसे धमकी मिलने की शिकायत दी थी। एएसआई दयाल मौके पर पहुंचे जहां शिकायतकर्ता ने आरोपी की पहचान की।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनीश ने थाने जाने के दौरान अपनी शर्ट में छुपा चाकू निकाला और दयाल के गले, सीने, पेट और पीठ वार कर दिया।

उन्होंने बताया कि मायापुरी थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अनीश को काबू किया, बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया वहीं एएसआई दयाल को अस्पताल ले जाया गया।

पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि एएसआई दयाल ने आरोपी को भागने नहीं दिया। उन्होंने बताया कि चार दिन तक जीवन के लिए जूझने के बाद रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दयाल को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\