देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लोगों से उनकी संपत्तियों पर भारी पंजीकरण शुल्क लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 फरवरी दिल्ली पुलिस ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लोगों से उनकी संपत्तियों पर भारी पंजीकरण शुल्क लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घोटालेबाज सरफराज (36) और मुन्ना सिंह (37) फर्जी वेबसाइट संचालित करते थे और पीड़ितों को यह विश्वास दिलाने के लिए भ्रामक ऑनलाइन विज्ञापन चलाते थे कि वे असली दूरसंचार कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि बिहार के एक विश्वविद्यालय से स्नातक सरफराज साइबर धोखाधड़ी में आने से पहले एक कुशल फ्रीलांस वेबसाइट डेवलपर था। अन्य आरोपी मुन्ना सिंह ने बीसीए किया है और वह पहले नोएडा और गुरुग्राम में आईटी कंपनियों में काम करता था, लेकिन बाद में उसने लोगों को ऑनलाइन ठगना शुरू कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) निधिन वलसन ने कहा, "धोखाधड़ी करने वाले लोग फर्जी वेबसाइट बनाकर और ऑनलाइन भ्रामक विज्ञापन चलाकर एक परिष्कृत रैकेट चलाते थे। पीड़ितों को यह विश्वास था कि वे टेलीकॉम कंपनियों से सौदा कर रहे हैं, इसलिए उनसे पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने को कहा गया। भुगतान हो जाने के बाद सभी संचार बंद हो गए।"

पुलिस अधिकारी ने बताया, "निगरानी के बाद टीम दिल्ली के समालखा में सरफराज तक पहुंची। उसे 21 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच में दिल्ली के महावीर एन्क्लेव से मुन्ना सिंह की गिरफ्तारी हुई। सिंह पीड़ितों को लुभाने वाले ऑनलाइन विज्ञापन चलाने के लिए जिम्मेदार था।"

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो मोबाइल फोन और चार लैपटॉप बरामद किए हैं, जबकि घोटाले से जुड़ी 50 से अधिक वेबसाइट का पता चला है।

उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड