एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिला को परेशान करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने महिला की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करने और उसे परेशान करने के आरोप में पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिला को परेशान करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल दिल्ली पुलिस ने महिला की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करने और उसे परेशान करने के आरोप में पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी कुलदीप के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय एक महिला ने 15 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक व्यक्ति उसकी ‘छेड़छाड़ की गई तस्वीरें’ इंस्टाग्राम पर साझा कर रहा है और उसे सोशल मीडिया पर परेशान भी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे इंस्टाग्राम पर सिमरन के नाम से एक अनजान शख्स का मित्रता का अनुरोध प्राप्त हुआ। उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया क्योंकि उनके कई मित्र उसकी मित्रता सूची में थे।

अधिकारी ने बताया कि कुछ समय बाद उन्होंने पाया कि वह उनके फोटो का 'डीपी' पर प्रयोग कर रहा है और उसने उनकी छेडछाड़ वाली तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रखी है।

पश्चिमोत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जितेंद्र मीणा ने बताया कि शिकायत के बाद तकनीकी निगरानी के आधार पर संदिग्ध का स्थान (लोकेशन) लुधियाना में पाया गया। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कुलदीप को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे से अपराध में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).