Delhi Road Accident: सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को हुई सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई जबकि 21 वर्षीय एक युवक घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मीत नगर निवासी अनीता देवी को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

(Photo Credits ANI)

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल : दिल्ली के कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को हुई सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई जबकि 21 वर्षीय एक युवक घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मीत नगर निवासी अनीता देवी को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उसने बताया कि घटना में घायल हुए युवक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है और उसका इलाज किया जा रहा है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी हर्षित (30) करोल बाग का निवासी है और उसे पकड़ लिया गया है. उसकी कार से शराब की बोतलें बरामद की गई हैं. अस्पताल प्रशासन ने जगतपुरी थाने को दुर्घटना की सूचना दी. पुलिस की एक टीम तुरंत अस्पताल पहुंची, जबकि एक अन्य टीम को दुर्घटना स्थल के लिए रवाना किया गया. यह भी पढ़ें : Assam: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने 100 करोड़ की विकास परियोजनाओं का क‍िया उद्घाटन

पुलिस को आरोपी के वाहन की जांच करने पर उसके ट्रंक से बीयर की 28 कैन, 10 बोतलें तथा व्हिस्की की दो बोतलें मिलीं. पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और दिल्ली आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें