एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली: विकासपुरी इलाके में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में कथित तौर पर छह लोगों ने एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली: विकासपुरी इलाके में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में कथित तौर पर छह लोगों ने एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विकासपुरी के इंदिरा कैंप निवासी संजय के रूप में हुई है और वह पेशे से वाहन चालक था।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि विकास पुरी में हुई इस घटना के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में मंगलवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘संजय अपने दोस्त मनीष के साथ इलाके में घूम रहा था, तभी वहां कुछ स्थानीय लोगों से उसकी बहस हो गई जिसके बाद संजय को बुरी तरह पीटा गया और उसे चाकू मार दिया गया। मनीष अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा।’’

डीसीपी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वीर ने बताया कि घटना में कथित तौर पर शामिल छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और इनमें से कुछ लोग उसी इलाके के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2024 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).