देश की खबरें | दिल्ली नगर निगम ने भ्रष्टाचार शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त न करने की नीति अपनाते हुए एक भ्रष्टाचार शिकायत प्रकोष्ठ की स्थापना की है और ऐसी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर और एक ईमेल पता जारी किया है। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में इस बाबत जानकारी दी गयी।

नयी दिल्ली, 12 जून दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त न करने की नीति अपनाते हुए एक भ्रष्टाचार शिकायत प्रकोष्ठ की स्थापना की है और ऐसी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर और एक ईमेल पता जारी किया है। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में इस बाबत जानकारी दी गयी।

भ्रष्टाचार शिकायत प्रकोष्ठ अपर आयुक्त की देखरेख में काम करेगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘दिल्ली नगर निगम ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का दृष्टिकोण अख्तियार किया है। इस दिशा में काम करते हुए, निगम ने एक 'भ्रष्टाचार शिकायत प्रकोष्ठ' की स्थापना की है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘नवगठित प्रकोष्ठ नगर निगम के अधिकारियों/विभागों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों से निपटेगा। कोई भी व्यक्ति लिखित रूप में या ई-मेल के माध्यम से निगम से संबंधित भ्रष्टाचार पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है।’’

एमसीडी ने एक ई-मेल पता, टेलीफोन नंबर और एक पता जारी किया है जिस पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।

बयान में कहा गया है, ‘‘अतिरिक्त उपायुक्त (मुख्यालय) भ्रष्टाचार शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी होंगे, जो अतिरिक्त आयुक्त की देखरेख में काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि शिकायतों का निवारण किया जाए और यदि आवश्यक हो तो उचित कार्रवाई की जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\