देश की खबरें | किसानों के आंदोलन के कारण दिल्ली मेट्रो की सेवाएं पड़ोसी शहरों से शुक्रवार को स्थगित रहेंगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुक्रवार को पड़ोसी शहरों से राष्ट्रीय राजधानी तक स्थगित रहेंगी।
नयी दिल्ली, 26 नवंबर केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुक्रवार को पड़ोसी शहरों से राष्ट्रीय राजधानी तक स्थगित रहेंगी।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेट्रो सेवाएं हालांकि दिल्ली से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के हिस्सों के लिए उपलब्ध होंगी।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरे टेंपू पर ट्रक पलटा, 4 की मौत.
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्विटर पर कहा, ‘‘कल (शुक्रवार) के लिए अपडेट। दिल्ली पुलिस की सलाह के अनुसार, मेट्रो सेवाएं केवल दिल्ली से एनसीआर हिस्से की ओर उपलब्ध होंगी। हालांकि, सुरक्षा कारणों से एनसीआर स्टेशनों से दिल्ली की ओर सेवाएं अगली सूचना तक उपलब्ध नहीं होंगी।"
इससे पहले डीएमआरसी ने एक ट्वीट में कहा था, "दोपहर दो बजे से दिल्ली से एनसीआर खंडों के लिए मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। हालांकि, एनसीआर खंडों से दिल्ली के लिए सेवाएं अब भी अगली सूचना तक सुरक्षा कारणों से स्थगित हैं।"
इससे पहले डीएमआरसी ने बुधवार को कहा था कि किसानों के प्रदर्शन के कारण बृहस्पतिवार को ट्रेनें दोपहर दो बजे तक राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं को पार नहीं करेंगी।
किसानों की योजना राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाले पांच राजमार्गों के रास्ते दिल्ली पहुंचने की थी। दिल्ली पुलिस ने हालांकि कहा कि उन्होंने विभिन्न किसान संगठनों से इस संबंध में प्राप्त सभी अनुरोधों को खारिज कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच वे शहर में किसी भी सभा के आयोजन के लिए आते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)