एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली: एमसीडी ने 99 पार्किंग स्थलों के आवंटन के लिए ई-निविदाएं आमंत्रित कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में यातायात की समस्या को कम करने के लिए मासिक लाइसेंस शुल्क के आधार पर सभी जोन में 99 पार्किंग स्थलों के लिए ई-निविदाएं आमंत्रित की हैं। मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया।

देश की खबरें | दिल्ली: एमसीडी ने 99 पार्किंग स्थलों के आवंटन के लिए ई-निविदाएं आमंत्रित कीं

नयी दिल्ली, तीन सितंबर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में यातायात की समस्या को कम करने के लिए मासिक लाइसेंस शुल्क के आधार पर सभी जोन में 99 पार्किंग स्थलों के लिए ई-निविदाएं आमंत्रित की हैं। मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया।

उन्होंने बताया कि परियोजना के प्रथम चरण के लिए 15 नए पार्किंग स्थलों की पहचान की गई है।

ये पार्किंग स्थल बवाना औद्योगिक क्षेत्र, नरेला औद्योगिक क्षेत्र, वजीरपुर, अशोक विहार, शक्ति नगर, केशव पुरम, सिविल लाइंस, आजादपुर मंडी, जनकपुरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन, कृष्णा पार्क एक्सटेंशन, लाल किला, हरदयाल लाइब्रेरी और आईआईटी गेट के पास जिया सराय में स्थित हैं।

बयान में कहा गया है कि नए पार्किंग स्थलों में 2,890 कार और 1,493 दोपहिया वाहन खड़े करने की क्षमता होगी।

बोलियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 23 सितम्बर है।

एमसीडी दिल्ली में 400 से अधिक पार्किंग स्थलों का संचालन करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).