देश की खबरें | दिल्ली : बुजुर्ग का एटीएम कार्ड चुराकर उसके खाते से पैसे निकालने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली में एक बुजुर्ग व्यक्ति के यहां घरेलू सहायक के रूप में काम करने वाले एक शख्स को तीन लाख रुपये से अधिक निकालने के लिए कथित तौर पर अपने मालिक के एटीएम कार्ड तथा उसके पिन वाली एक डायरी चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने कोविड-19 महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए ऐसा किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल उत्तरी दिल्ली में एक बुजुर्ग व्यक्ति के यहां घरेलू सहायक के रूप में काम करने वाले एक शख्स को तीन लाख रुपये से अधिक निकालने के लिए कथित तौर पर अपने मालिक के एटीएम कार्ड तथा उसके पिन वाली एक डायरी चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने कोविड-19 महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए ऐसा किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हेमराज को उसके पूर्व नियोक्ता (65) की शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि उसने कोविड महामारी से पहले घरेलू सहायक के रूप में अपनी नौकरी छोड़ दी थी और दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। पुलिस ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा और उसने कर्ज लिया।

पुलिस ने बताया कि कर्ज में डूबे हेमराज ने शिकायतकर्ता के एटीएम कार्ड और पिन वाली डायरी चुराने की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक, वह अपने पूर्व नियोक्ता के पास कई बार गया और इन यात्राओं के दौरान उसने कार्ड और डायरी चुरा ली।

उन्होंने बताया कि वह उस जगह को जानता था, जहां कार्ड और डायरी रखी जाती थी।

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने बचत खातों से 3,09,020 रुपये निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सागर सिंह कलसी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि हेमराज ने अलग-अलग एटीएम से पैसे निकाले थे और एक कार्ड का इस्तेमाल मोबाइल फोन खरीदने के लिए किया था।

उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड की जांच की गई और पुलिस ने बुलंदशहर में उसके होने का पता लगाया।

डीसीपी ने बताया कि उसे शुक्रवार को उत्तरी जिले के थाना प्रभारी (साइबर) पवन तोमर के नेतृत्व में एक टीम ने गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि हेमराज ने उन एटीएम से पैसे निकाले, जिनमें सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ था या जिनमें कैमरे काम नहीं कर रहे थे।

पुलिस ने उसके पास से 1,70,000 रुपये, चोरी किए गए दो कार्ड और एक स्मार्टफोन बरामद किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज