देश की खबरें | दिल्ली: मोबाइल फोन चुराने पर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली में चार लोगों को 23 वर्षीय एक युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अगस्त पश्चिमी दिल्ली में चार लोगों को 23 वर्षीय एक युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में मंदिरों को फिर से खोलने की मांग को लेकर BJP का प्रदर्शन.

उन्होंने बताया कि युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर आरोपियों में से एक का मोबाइल फोन चुराया था।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान इश्तिहार (30), अनीस (24), मुश्ताक अहमद (32) और उसके भाई शिराज अहमद (28) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस की राजनीतिक मामलों की समिति ने की बैठक.

सभी आरोपी पश्चिमी दिल्ली के नारायणा औद्योगिक क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि घटना शुक्रवार को नारायणा में हुई।

उन्होंने कहा कि युवक का शव पेड़ के नीचे पड़ा हुआ मिला जिसपर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल से एक रस्सी और सफेद मफलर भी बरामद हुआ।

पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान कीर्ति नगर स्थित जवाहर कैंप निवासी राहुल के रूप में हुई है।

घटना के चश्मदीद शेष कुमार ने पुलिस को बताया कि जब वह शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच बजे जगा तो उसने देखा कि उसके पड़ोसी मुश्ताक, शिराज, अनीस और इश्तिहार एक व्यक्ति को बुरी तरह पीट रहे हैं और उसे पास के पार्क में ले जा रहे हैं।

कुमार ने पुलिस को बताया कि चारों व्यक्तियों के पास डंडे, पाइप और लोहे की एक छड़ थी। उन्होंने व्यक्ति को पेड़ को बांधकर पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस ने कहा कि कुमार के हस्तक्षेप करने के बाद भी आरोपियों ने व्यक्ति को नहीं छोड़ा।

अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने कुमार को बताया कि राहुल ने अपने एक साथी के साथ मिलकर आरोपियों में से एक व्यक्ति का मोबाइल फोन चुराया था।

उन्होंने कहा कि राहुल का साथी भाग निकला लेकिन आरोपियों ने राहुल को पकड़ लिया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने कहा कि कुमार के बयान के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि मृतक (राहुल) और उसके साथी ने शिराज के ट्रक से उसका मोबाइल फोन चुराया था। राहुल का साथी भाग निकला लेकिन आरोपियों ने राहुल को पकड़ लिया और उसे पार्क में ले जाकर बांधकर पीटा। जब उसकी हालत खराब होने लगी तो आरोपी घटनास्थल से भाग निकले।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\